{"_id":"596502164f1c1b305e8b4600","slug":"former-mla-from-firwana-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग में बाल-बाल बचे पूर्व विधायक फर्स्वाण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग में बाल-बाल बचे पूर्व विधायक फर्स्वाण
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा के दौरान अनंतनाग में पत्थरबाजी में कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और उनके जत्थे में शामिल लोग बाल-बाल बचे। उनका जत्था मंगलवार को सकुशल लौट आया है। नये जीवनदान के लिए पूर्व विधायक ने वहां तैनात सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन
कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और उनके साथी महिमन गढ़िया, प्रवीन मटियानी, ख्याली पंत, मनोज राठौर, दयाल गढ़िया, स्वामी महेशानंद खडगेश्वर, प्रवीन मटियानी, दीपक बोरा बीती 30 जून को अमरनाथ यात्रा पर निकले थे।
विज्ञापन
पूर्व विधायक फर्स्वाण ने बताया कि यात्रा से लौटने के दौरान 6 जुलाई की शाम करीब पांच बजे अनंतनाग में पत्थरबाजों ने उनके वाहन को रोकने के साथ ही पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस बीच सीआरपीएफ और वहां की पुलिस ने फायरिंग कर आतंकियों को घटना स्थल से भगाया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक फर्स्वाण ने यात्रा से सकुशल घर लौटने के बाद अमर उजाला को बताया कि सीआरपीएफ और वहां की पुलिस घटना स्थल पर समय पर नहीं पहुंचती तो उन लोगों की जान भी जा सकती थी। उन्होंने सीआरपीएफ और वहां की पुलिस का धन्यवाद अदा किया है। पूर्व विधायक ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय से जम्मू कश्मीर में आतंकवाद समाप्त कराने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा है।