फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Former Minister Buryal by PR

शंखनाद ग्राम्य विकास चौपाल से फूंका चुनावी बिगुल

Tue, 22 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Tue, 22 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Former Minister Buryal by PR

भाजपा ने शंखनाद ग्राम्य विकास चौपाल कार्यक्रम के जरिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पूर्व मंत्री और पार्टी के प्रदेश मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने इस विधानसभा क्षेत्र के बिचला दानपुर के उच्च हिमालयी क्षेत्र केे कीमू गांव से इसकी शुरुआत की। इस कार्यक्रम का समापन अगले साल अंतिम गांव धारी गांव द्वितीय रावतसेरा में होगा। बैठकें 211 गांवों में होंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह मिशन 2017 की सफलता के लिए दिन-रात एक करें।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश मंत्री भौर्याल ने कीमू में आयोजित चौपाल में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में फेल हो गई है। विकास की जगह भ्रष्टाचार का ही बोलबाला है। किसान, गरीब, व्यापारी सब परेशान हैं। रोजगार के अवसर नहीं मिलने के कारण युवाओं का पलायन जारी है। जंगली जानवरों के आतंक से कृषि चौपट हो गई। सरकार भाजपा शासन में स्वीकृत योजनाओं को अपना बता रही है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के तहत भाजपा गांवों के विकास का खाका खींच रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन योजना को मंजूर करके ऐतिहासिक काम किया है। वहां ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, जिला पंचायत सदस्य हेमा पाठक, ग्राम प्रधान जोगा सिंह कोरंगा, भगवती प्रसाद पाठक, कुंदन कोरंगा, गोविंद, प्रताप कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed