फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Forest Staff Ateched in Bageshwar

लिंबित वन दरोना और वन रक्षक को अन्यत्र संबंद्ध किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Forest Staff Ateched in Bageshwar
बागेश्वर। बगैर अनुमति के आरक्षित वन क्षेत्र में सड़क बनाने के मामले में निलंबित वन दरोगा और वनरक्षक को डीएफओ मयंक शेखर झा ने बैजनाथ वन क्षेत्र कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। सड़क काटने के जर्म में एक व्यक्ति का चालान भी वन विभाग ने काटा है।
विज्ञापन

काफलीगैर तहसील क्षेत्र के पगना-हन्योली मोटर मार्ग से कठपुड़ियाछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर मिलान के लिए जेसीबी लगाकर सड़क काट दी गई थी। सड़क में 320 मीटर हिस्सा आरक्षित वन का था। सड़क काटने का पता चलने पर डीएफओ झा ने रेंजर मोहन सिंह नयाल से आरोप की जांच कराई। डीएफओ ने शुक्रवार को वन दरोगा गणेश चंद्र आर्या और गार्ड दीपक नौटियाल को निलंबित कर दिया था। शनिवार को वन दरोगा को कपकोट और गार्ड को बैजनाथ वन क्षेत्र कार्यालय से संबद्ध कर दिया। बताया गया है कि सड़क काटने के जुर्म में ग्रामीण सतीश चंद्र का चालान भी काटा है। बताया जा रहा है कि सड़क के मिलान के लिए विधायक निधि से कुछ रकम अवमुक्त हुई थी। विभाग ने पूरे प्रकरण की जांच तेज कर दी है। आरक्षित वन क्षेत्र में सड़क बनाने के इस मामले में कई लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed