{"_id":"5b4f7fcf4f1c1b4e748b5a4a","slug":"for-the-demand-of-teachers-in-the-office-of-the-needy-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की मांग के लिए सीईओ कार्यालय में गरजे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की मांग के लिए सीईओ कार्यालय में गरजे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्रा. पाठशाला ग्वाड़ में शिक्षकों के लरुए प्रदर्शन करतें ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्रावि ग्वाड़ में शिक्षकों की मांग को लेकर ग्रामीण मुख्य शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में गरजे। उन्होंने सीईओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। जल्द शिक्षकों की तैनाती न होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी।
बुधवार को ग्वाड़ के ग्रामीण एकजुट होकर मुख्यालय आ पहुंचे। उन्होंने सीईओ कार्यालय के समक्ष नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में एकमात्र शिक्षक तैनात है। शिक्षक की कमी से पढ़ाई लिखाई चौपट हो गई है। शिक्षक न होने से अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं।
बदहाल शिक्षा को देखते हुए पलायन की नौबत आ गई है। उन्होंने विद्यालय में प्रधानाध्यापक और जरूरी शिक्षकों की तैनाती की मांग की। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनीता देवी, भावना, उमा, चंपा, लीला, रीना, अनीता, गुलाब सिंह, पूरन सिंह, बलवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
24 छात्रों पर एक शिक्षा मित्र
बागेश्वर। राप्रावि भनार में 24 छात्रों का भविष्य एकलौते शिक्षा मित्र के हवाले है। शिक्षक की कमी से विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में नौनिहालों के भविष्य के प्रति अभिभावक आशंकित हैं। उन्होंने डीएम से विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। बुधवार को शिक्षकों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात की। इस दौरान दीपा, मोहिनी, चंदा, प्रभा, शांति, लीला, रुकमा, गीता, प्रकाश सिंह, भगत राम, रतन सिंह, अमर राम, कुंदन सिंह, उदय सिंह आदि थे। ब्यूरो