फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   For the demand of teachers in the office of the needy rural

शिक्षकों की मांग के लिए सीईओ कार्यालय में गरजे ग्रामीण

Wed, 18 Jul 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Wed, 18 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
For the demand of teachers in the office of the needy rural
प्रा. पाठशाला ग्वाड़ में शिक्षकों के लरुए प्रदर्शन करतें ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
राप्रावि ग्वाड़ में शिक्षकों की मांग को लेकर ग्रामीण मुख्य शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में गरजे। उन्होंने सीईओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। जल्द शिक्षकों की तैनाती न होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बुधवार को ग्वाड़ के ग्रामीण एकजुट होकर मुख्यालय आ पहुंचे। उन्होंने सीईओ कार्यालय के समक्ष नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में एकमात्र शिक्षक तैनात है। शिक्षक की कमी से पढ़ाई लिखाई चौपट हो गई है। शिक्षक न होने से अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


 बदहाल शिक्षा को देखते हुए पलायन की नौबत आ गई है। उन्होंने विद्यालय में प्रधानाध्यापक और जरूरी शिक्षकों की तैनाती की मांग की। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनीता देवी, भावना, उमा, चंपा, लीला, रीना, अनीता, गुलाब सिंह, पूरन सिंह, बलवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 छात्रों पर एक शिक्षा मित्र
बागेश्वर। राप्रावि भनार में 24 छात्रों का भविष्य एकलौते शिक्षा मित्र के हवाले है। शिक्षक की कमी से विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में नौनिहालों के भविष्य के प्रति अभिभावक आशंकित हैं। उन्होंने डीएम से विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। बुधवार को शिक्षकों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात की।  इस दौरान दीपा, मोहिनी, चंदा, प्रभा, शांति, लीला, रुकमा, गीता, प्रकाश सिंह, भगत राम, रतन सिंह, अमर राम, कुंदन सिंह, उदय सिंह आदि थे।  ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed