फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Football Tournament, Inaugral Match Between Munsyari and Almora

अल्मोड़ा और मुनस्यारी के बीच होगा उद्धाटन मुकाबला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Football Tournament, Inaugral Match Between Munsyari and Almora
बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में फुटबॉल ट्रॉफी का अनावरण करते क्लब के सदस्य। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के नुमाइशखेत मैदान में आज से ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज होगा। प्रतियोगिता में उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों की 15 टीमें प्रतिभाग करेंगी। पहला मुकाबला रविवार को अल्मोड़ा और मुनस्यारी की टीम के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन फ्रैंड्स क्लब की ओर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर लंबे समय से तैयारी चल रही है। नुमाइशखेत मैदान की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये की राशि पुरस्कार में दी जाएगी। क्लब के अध्यक्ष मनोज कपकोटी और सचिव कमल जगाती ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों से टीम आ रही हैं। प्रतियोगिता नाइन-ए-साइड खेली जाएंगी। विजेता और उपविजेता टीम के अलावा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम को नुमाइखेत मैदान में क्लब के सदस्यों ने फुटबॉल कप का अनावरण किया। प्रतियोगिता का समापन 13 नवंबर को होगा। वहां पर राजेंद्र प्रकाश साह, किशन सोनी, नवीन लाल साह, महेश पंत, दीपक बाफिला, जीवन जोशी, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed