फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   food Sampling in Bageshwar

प्रशासन ने छापा मारकर नष्ट की बासी मिठाई 

Tue, 25 Oct 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 25 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
food Sampling in Bageshwar
बागेश्वर में फूड सेंपलिंग - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। दीपावली पर्व को देखते हुए मिठाई सहित अन्य मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की आशंका को देखते हुए प्रशासन सक्रिय हो गया है। तहसील प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से दुकानों में छापे मारकर बासी मिठाइयां फिंकवाई और दुकानदारों को सफाई की सख्त हिदायत दी गई। 

विज्ञापन


मंगलवार को एसडीएम श्याम सिंह राणा के नेतृत्व में खाद्य अभिहित अधिकारी अशोक कुमार फुलोरिया, नगर पालिका के ईओ ईश्वर सिंह रावत ने नगर की कई दुकानों में छापे मारे। मिठाई की दुकानों में चेकिंग की गई। इस दौरान कुछ दुकानों में बासी मिठाइयां मिलने पर उसे नष्ट किया गया।
विज्ञापन


कुछ दुकानों से सड़े-गले फल भी फिंकवाए गए। खाद्य विभाग ने लोगों से भी मिठाई आदि खाद्य सामान खरीदने से पहले अच्छी तरह से परखने को कहा। ताकि किसी तरह की मिलावटी या स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली चीजों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान नगरपालिका के ईओ रावत ने दुकानदारों को पॉलिथीन का उपयोग न करने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को कागज की थैलियों में ही सामान दें। यदि कोई दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग करते मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed