फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Food Samples Filled

होली पर्व के मद्देनजर तीन दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे

Wed, 08 Mar 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 08 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Food Samples Filled
टनकपुर में मिठाई की दुकान में मिठाई की गुणवत्ता जांचती खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी। - फोटो : amar ujala

बागेश्वर।  होली पर्व के मद्देनजर जिला खाद्य निरीक्षक की टीम ने नगर के विभिन्न दुकानों में छापा मारा और तीन दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। इन सैंपलों को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। खाद्य निरीक्षक की ओर से अचानक की गई ताबड़तोड़ छापामारी की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। 

विज्ञापन

डीएम मंगेश घिल्डियाल के निर्देश पर जिला खाद्य निरीक्षक की टीम ने मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे नगर की बाजारों में छापामारी की कार्रवाई शुरू की। टीम बस स्टेशन होते हुए चौक बाजार, कांडा रोड़, बैंक तिराहा, तहसील रोड सहित आसपास के कई दुकानों में पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने तीन दुकानों से रसगुल्ला, बेसन लड्डू, सोन पापड़ी के सैंपल लिए। इन सैंपलों को रुद्रपुर स्थित खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित दुकानदार के खिलाफ खाद्य अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार, जिला खाद्य निरीक्षक एके फुलोरिया, तहसीलदार गिरिजाशंकर तिवारी समेत पुलिस प्रशासन के कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर जिला खाद्य निरीक्षक एके फुलोरिया ने बताया कि तीन दुकानों में मौके पर ही रसगुल्ला, बेसन लड्डू, सोन पापड़ी के सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि खाद्य सामग्री बासी और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानों को बासी और खराब खाद्य पदार्थों को अपने दुकानों से हटाने के निर्देश दिए हैं। अचानक हुई छापामारी की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed