फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Following roared village head office

 ब्लॉक कार्यालय में गरजे ग्राम प्रधान

Wed, 28 Sep 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 28 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Following roared village head office
बागेश्वर ब्लाक कार्यालय परिसर में प्रदर्शन् करते ग्राम प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
 मनरेगा में बजट जारी करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में हुए कार्य की धनराशि रिलीज नहीं की जाती है तो मजदूरों के साथ फिर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन


पूर्व चेतावनी के अनुसार बुधवार को बागेश्वर ब्लॉक के ग्राम प्रधान ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। जहां पर मनरेगा का बजट जारी करने, प्रधानों का मानदेय 15 हजार रुपये प्रतिमाह करने, नया पंचायत एक्ट लागू करने, जिला योजनाओं में ग्राम पंचायतों को वरीयता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित सभा में प्रधान संगठन के अध्यक्ष कैलाश सिंह गड़िया ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष से मनरेगा में बजट नहीं मिला है। इससे ग्राम सभाओं का विकास रुक गया है, इसके लिए शीघ्र बजट जारी करने की मांग की। चौदहवें वित्त में राज्य सरकार द्वारा 20 प्रतिशत की कटौती की गई है, इससे पूर्व में प्रस्तावित विकास कार्यों को पूरा करने में दिक्कतें आ रही हैं। कहा कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया जाता है तो सभी ग्रामीणों को साथ लेकर फिर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग संबंधी एक ज्ञापन बीडीओ के माध्यम से केंद्र सरकार को भी भेजा गया। प्रदर्शन करने वालों में कैलाश गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश टंगड़िया, अनिल रौतेला, दरबान बिष्ट, हरीश मनराल आदि ग्राम प्रधान शामिल थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed