फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Focus on Durga Festival preparations; idol making begins

Bageshwar News: दुर्गा महोत्सव की तैयारियाें पर जोर, मूर्ति निर्माण शुरू

Sat, 29 Aug 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 29 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Focus on Durga Festival preparations; idol making begins
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के लक्ष्मेश्वर में आगामी शारदीय नवरात्र के दौरान आयोजित होने वाले भव्य दुर्गा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

जय मां दुर्गा महोत्सव समिति ने रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मां नवदुर्गा की मूर्ति निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।
समिति इस बार 13वें दुर्गा महोत्सव को बेहद दिव्य और भव्य रूप देने की तैयारी में जुट गई है। लक्ष्मेश्वर में आयोजित विशेष धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य पंडित सतीश चंद्र जोशी ने मुख्य यजमान गीता जोशी और रमेश चंद्र जोशी के हाथों श्री गणेश पूजन संपन्न कराया।
विज्ञापन

इसके साथ ही मां आदिशक्ति नवदुर्गा, भगवान भोलेनाथ, अष्ट भैरव और नवग्रहों का विशेष पूजन कर मूर्ति निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
जय मां दुर्गा महोत्सव समिति के संयोजक और स्थानीय पार्षद अमित साह मोनू ने बताया कि आगामी 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस 13वें भव्य-दिव्य आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए समिति ने अभी से बड़े स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया है।
यहां समिति के मुख्य संयोजक त्रिलोचन जोशी, मुख्य व्यवस्थापक नमित जोशी, कोषाध्यक्ष हेमंत पांडेय, मूर्ति विभाग संयोजक पार्षद अभिषेक जोशी, उपाध्यक्ष विनय पांडेय, दिनेश मठपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed