फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Flower Sale Hike In Diwali

दीपावली पर बाजार में छाने को तैयार चौबे बंधुओं के फूल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Flower Sale Hike In Diwali
बागेश्वर के छाती, मनकोट में चौबे बंधुओं के खेतों में दीपावली के लिए तैयार फूल। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दीपावली पर घर की देहरी (देली), मंदिर, वाहन, दुकान, प्रतिष्ठान, कार्यालय आदि की सजावट में गेंदे के फूलों की माला का व्यापक प्रयोग होता है। जिले में दीपावली पर छाती-मनकोट केे चौबे बंधुओं के फूलों के फूलों की काफी मांग रहती है। इस दिवाली भी चौबे बंधुओं की बगिया में खिले फूल बाजार में छाने को तैयार हैं।
विज्ञापन

मनकोट के छाती गांव में राजेश चौबे, भगत चौबे और मनोज चौबे फूल, गन्ना, सब्जी आदि का उत्पादन करते हैं। चौबे बंधुओं ने अपने गांव की जमीन को ही कर्मस्थली बनाया और बंजर होती जमीन पर सब्जी और फूलों का उत्पादन शुरू किया। हर साल उनकी बगिया के फूलों से लोगों की दीपावली महकती है।
विज्ञापन

कोरोना काल में उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ा, लेकिन इस बार बाजार में रौनक है और चौबे बंधुओं को भी उम्मीद है कि फूलों का कारोबार बेहतर रहेगा। दीपावली में फूलों की माला बनाकर बेची जाती है। अमूमन एक माला 100 से 120 रुपये की बिकती है। चौबे बंधुओं ने 500 मालाएं बेचने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed