फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Flood fears that people fear the police

बाढ़ से डरती जनता को भयमुक्त करने वाली पुलिस

Sun, 15 Nov 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 15 Nov 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Flood fears that people fear the police

जिले की सबसे पुरानी कोतवाली में एक प्रभारी निरीक्षक, चार सब इंस्पेक्टर सहित कुल स्वीकृत 72 में से 53 कर्मचारी कार्यरत हैं।

विज्ञापन


 इनके रहने के लिए मात्र 30 स्टाफ क्वार्टर हैं। इनमें से इस स्टाफ क्वार्टर गोमती के किनारे हैं, जहां बारिश के हर साल मौसम में बाढ़ की आशंका बनी रहती है। तेज बारिश के दौरान पुलिस कर्मियों की नींद उड़ जाती है।

बागेश्वर में आजादी के साथ ही थाने की स्थापना हो गई थी। 1967 में थाने का अपना भवन बन गया था। इसके बाद थाने को कोतवाली का दर्जा मिला। यहां कोतवाल सहित चार सब इंस्पेक्टर, चार हैड कांस्टेबल, पांच महिला कांस्टेबल और 58 पुरुष कांस्टेबल सहित कुल 72 पद सृजित हैं।
विज्ञापन


इन पदों के सापेक्ष कोतवाल सहित पांच सब इंस्पेक्टर, आठ हैड कांस्टेबल, चार महिला कांस्टेबल, 35 पुरुष कांस्टेबल कार्यरत हैं। कोतवाली का भवन पुराना होने के कारण सामान्य काम काज निपटाने में कई बार असुविधा होती है। आधुनिक तकनीकों के हिसाब से यहां नए भवन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के लिए सबसे अधिक समस्या आवासों की है। महिला कांस्टेबलों के लिए दो मंजिला बैरक है, लेकिन कांस्टेबलों के साथ परिवार भी होने के कारण बैरकें खाली रहती हैं।

अधिकतर लोग किराए के मकानों में रहते हैं। कोतवाल और दो सब इंस्पेक्टर आवास सहित कुल 20 आवास हैं। इनमें से दस आवास गोमती के किनारे हैं।

 यहां बारिश के मौसम में बाढ़ की आशंका बनी रहती है। 2013 में बाढ़ का पानी बैरकों के अंदर आने पर सभी आवास बरसातभर खाली करने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed