{"_id":"592711e24f1c1b6011536597","slug":"five-people-reached-the-hospital-after-eating-the-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात का खाना खाकर पांच लोग पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात का खाना खाकर पांच लोग पहुंचे अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 25 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर के जेठाई गांव में बारात का खाना खाकर दो बच्चों और तीन महिलाओं की हालत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है।
विज्ञापन
जेठाई गांव में बुधवार को बारात थी। बारात में बना खाना खाने के बाद छातीगांव निवासी तनुजा (9 वर्ष), मयंक पांडे (4 वर्ष), दीपा (20 वर्ष), जेठाई गांव निवासी शांति देवी (37 वर्ष) और कलाऊं गांव निवासी सरस्वती देवी (32 वर्ष) की हालत बिगड़ गई। एक साथ पांच लोगों की हालत बिगड़ने पर बारात में हड़कंप मच गया। सभी को ग्रामीणों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद सभी की हालात सामान्य हुई। जिला अस्पताल के डॉक्टर एलएस बृजवाल ने बताया कि अधिक मसालेदार खाना और अधिक मात्रा में आइसक्रीम खाने से भी फूड प्वाइजनिंग हो जाती है। उन्होंने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। उपचार के बाद जल्द ही सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गर्मियों में लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन