{"_id":"5d618f8f8ebc3e93c125e643","slug":"five-motorways-of-the-district-closed-due-to-rain-bageshwar-news-hld354069274","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जिले के पांच मोटर मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जिले के पांच मोटर मार्ग बंद
विज्ञापन
कांडा बागेश्वर के भंतोला गांव में सड़क न बनने के कारण बुजुर्गों को डोली पर ले जाते ग्रामीण।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में शनिवार को हुई बारिश से कई सड़कों में मलबा आ गया और कई सड़कों की दीवारों में दरारें पड़ गईं, जिससे पांच ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई है। वहीं अतिवृष्टि से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। तहसील प्रशासन ने प्रभावितों को तत्काल सहायता राशि देने की बात कही है। वहीं बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
बारिश होने पर मलबा आने से लोनिवि कपकोट के अंतर्गत कपकोट-पोलिंग मोटर मार्ग की दीवार में दरार आने के कारण बंद है। पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड बागेश्वर के अंतर्गत कंधार-रौलियाना-मजकोट ग्रामीण मोटर मार्ग की दीवार धंस गई, जबकि कपकोट-लीली मोटर मार्ग, कपकोट-कर्मी-बघर मार्ग मलबा आने से बंद है। वहीं पीएमजीएसवाई एडीबी के अंतर्गत रौल्याना-लोहारगड़ी मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है।
तहसील बागेश्वर ग्राम द्यांगण में कमला देवी पत्नी मोहन सिंह का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। तहसील गरुड़ में शंकर नाथ पुत्र उत्तम नाथ भकुलखोला का आवासीय पक्का मकान, प्रकाश चंद्र पुत्र हीरा राम ग्राम घेटी क्षेत्र डंगोली का घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। तहसील प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को राहत सहायता राशि दी जाएगी। शनिवार का अधिकतम तापमान 36 डिग्री, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।