फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   five men arrested with 33.77 gm smack

37.77 ग्राम स्मैक के साथ पांच युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
five men arrested with 33.77 gm smack
बागेश्वर में पुलिस की गिरफ्त में चरस तस्करी के आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
37.77 ग्राम स्मैक के साथ पांच युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। पुलिस ने पांच युवकों को 37.77 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पांचों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश में जेल भेज दिया गया।

शनिवार को प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस को दो बाइकों (यूके02-6326 और यूके02ए3545) में सवार पांच युवकों के स्मैक के साथ कौसानी से बागेश्वर की ओर आने की सूचना मिली। शाम करीब पौने पांच बजे आरे बाईपास के पास बाइक सवार युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस ने नरेंद्र सिंह दानू (24) पुत्र आलम सिंह निवासी बदियाकोट से छह ग्राम, हर्षित उर्फ हिमांशु (22) पुत्र बीएस नेगी निवासी तहसील रोड से 6.56 ग्राम, हिमांशु मेहता (23) पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम हरसिला से आठ ग्राम, विजेंद्र बिष्ट उर्फ गुड्डु (20) पुत्र कुंदन सिंह निवासी ग्राम जौलकांडे के पास से 6.24 ग्राम और नीरज कपकोटी (24) पुत्र आनंद सिंह कपकोटी निवासी ग्राम गैरखेत हरसिला से 10.97 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने पांचों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उपाधीक्षक महेश चंद्र जोशी ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। बताया कि स्मैक के साथ युवकों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम मिलेगा। पुलिस टीम में एसआई त्रिवेणी प्रसाद जोशी, कांस्टेबल भुवन बोरा, अशोक पवार, दीवान प्रसाद, सुनील कुमार, राकेश भट्ट, महेंद्र सिंह जीना आदि शामिल थे।
विज्ञापन

फोटो 27 बीजीएस 07 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed