{"_id":"5976367f4f1c1ba2228b4617","slug":"five-casualties-including-the-head-of-kapkot-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में कपकोट के ब्लाक प्रमुख समेत पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में कपकोट के ब्लाक प्रमुख समेत पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल ब्लाक प्रमुख मनोहर राम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में सोमवार को हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कपकोट के ब्लाक प्रमुख मनोहर राम समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। जबकि ब्लाक प्रमुख का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को कपकोट के ब्लाक प्रमुख मनोहर राम वाहन संख्या यूए 05 ए 9892 की कार से कालापैर कापड़ीगांव से ब्लाक की तरफ आ रहे थे। कार शामा क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य हेमा पाठक के पति भगवती प्रसाद पाठक थी। कार में ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, भगवती प्रसाद पाठक व कालापैर निवासी रमेश सिंह सवार थे। जैसे ही यह कार शामा-रमाड़ी-तेजम सड़क पर रमाड़ी गांव के समीप पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही वाहन संख्या यूके 02टीए 1559 की मैक्स जीप ने इस पर टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार में सवार ब्लाक प्रमुख का बांया हाथ फैक्चर होने के साथ-साथ उनके शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आ गई। कार में सवार अन्य दो अन्य लोगों को भी काफी चोटें आ गई।
ब्लाक प्रमुख का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि उनके दो साथियों को सीएचसी कपकोट के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार कार मालिक पाठक की ओर पुलिस इस मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ पिंडारी सड़क पर सोमवार को दोपहर में डिग्री कालेज से शामा की ओर जा रहे छत्रपाल सिंह कोरंगा की वाहन संख्या यूके 02 5520 की बाइक पशु अस्पताल के पास अचानक असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। बिजली के ठेकेदार सोनू उपाध्याय ने उसे तुरंत सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया है। इसके अलावा कांडा सड़क पर कांडाधार के समीप बागेश्वर से कांडा की ओर जा रही एक मैक्स जीप ने विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक के परखचे उड़ गए। बाइक चालक बाल बाल बच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल मैक्स चालक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार इस मामले में किसी की तरफ रिपोर्ट नहीं लिखाई है।