फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire station built in Kapkot

कपकोट में बना फायर पुलिस स्टेशन

Fri, 06 Jan 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Fri, 06 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fire station built in Kapkot
कपकोट में बना फायर पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

कपकोट (बागेश्वर)। नगर क्षेत्र के भराड़ी बाजार से कुछ दूर शामा रोड में 69 लाख रुपए की लागत से अग्निशमन केंद्र भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। भवन के हस्तांतरण के लिए पिछले दिनों सीओ, फायर स्टेशन प्रभारी और सीएनडीएस के अभियंता ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन में कुछ कमियां मिलीं। उन्हें भवन में प्रवेश करते समय ठीक करने पर सहमति बनी। 

विज्ञापन


 नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम (सीएनडीएस) की ओर से 69 लाख रुपए की लागत से अग्निशमन केंद्र भवन का निर्माण किया गया है। सीएनडीएस बागेश्वर ने भवन के प्रस्तावित सभी काम निर्धारित समय के भीतर पूरे करवाए हैं। पिछले दिनों नवनिर्मित भवन के हस्तांतरण की कार्यवाही शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन



इसके लिए सीओ आरएस नबियाल, फायर स्टेशन प्रभारी किशोर राम, सीएनडीएस के कनिष्ठ अभियंता प्रकाश जोशी ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन में बिजली का कनेक्शन न होने के साथ ही वहां बिजली के स्विच बोर्ड टूटे मिले। कनिष्ठ अभियंता जोशी ने कहा कि भवन एकांत स्थल पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखरेख न होने के कारण अराजक तत्व भवन पर लगे शीशे और अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा देते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जैसे ही फायर स्टेशनकर्मी यहां पहुंचेंगे, तभी टूटफूट सुधारी जाएगी। इस पर सभी ने सहमति जताई। जेई ने बताया कि हस्तांतरण के कागजात तैयार हो चुके हैं। पुलिस अधीक्षक के हस्ताक्षर होते ही भवन हस्तगत हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed