{"_id":"66214dac57ddd4b7800c86ae","slug":"fire-in-the-forests-of-paldi-and-kathayatbada-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-105915-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पालड़ी और कठायतबाड़ा के जंगलों में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पालड़ी और कठायतबाड़ा के जंगलों में आग
Thu, 18 Apr 2024 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के पालड़ी में जंगल की आग बुझाते वन विभाग के कर्मचारी। संवाद
बागेश्वर। जिले के जंगलों के जलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। वन विभाग के अनुसार अब तक वनाग्नि की आठ घटनाओं में साढ़े पांच हेक्टेयर से अधिक जंगल जल चुका है। हालांकि छिटपुट तौर पर रोजाना जंगल आग की चपेट में आ रहे हैं।
बुधवार की शाम को बागेश्वर रेंज के पालड़ी के जंगल में आग लग गई। हवा के संपर्क में आकर आग ने तेजी से फैलते हुए जंगल के बड़े भूभाग को चपेट में ले लिया। क्षेत्रवासियों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी। विभागीय कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे हालांकि तब तक आधा हेक्टेयर क्षेत्र में घास और पिरुल जल गया था। कर्मचारियों ने लाइन काटकर और हरी टहनियों की मदद से आग को काबू किया।
इधर, बृहस्पतिवार को दोपहर के समय कठायतबाड़ा क्षेत्र के जंगल में आग लग गई। आसपास के लोगों ने जंगल से धुआं उठता देखकर वन विभाग को सूचना दी। इधर रेंजर, श्याम सिंह करायत ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद कर्मचारी मौके पर चले गए हैं। जल्द ही आग पर काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने जंगल जलाने वाले अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।