{"_id":"689cd957f34ba8e2a10c468d","slug":"fire-in-the-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117844-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बिजली लाइन में लगी आग, धमाके हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बिजली लाइन में लगी आग, धमाके हुए
Wed, 13 Aug 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। आरे गांव से गुजर रही बिजली लाइन में अचानक आग लग गई। तारों से धमाकों की आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी। ग्रामीणों की सूचना के बाद विभाग ने प्रभावित लाइन को बंद कर दिया है। दूसरी लाइन से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी है।
बुधवार शाम को आरे गांव के पास लगे ट्रांसफार्मर से गुजर रही लाइन में अचानक चिंगारी निकलने लगी। कुछ देर बाद धमाके की आवाज के साथ तार जलने लगे थे। ग्रामीणों ने यूपीसीएल को सूचित किया। एसडीओ पूजा पंत ने बताया कि पैंथर हाईटेंशन लाइन में शॉर्टसर्किट होने के कारण तार जलने लगे थे। तत्काल बिजली आपूर्ति बाधित कर हाईटेंशन डॉग लाइन से जोड़ दी है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी है। शॉर्ट सर्किट कैसे हुआ, इसकी जांच की जाएगी। संवाद