फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire in Kapkot

कपकोट के कन्यूटी बेलंग में घास के 9 लुट्टे जले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fire in Kapkot
कपकोट के कन्यूटी में जले घास के लुट्टे। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के कन्यूटी बेलंग में आग से घास के नौ लुट्टे (ढेर) जल गए। पशुपालक को हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक पशुपालक भाष्करानंद जोशी के घास के लुट्टों में अचानक आग लग गई। आग ने एक के बाद एक 9 लुट्टे अपनी चपेट में ले लिए। आग लगने की जानकारी मिलने पर लोग मौके पर पहुंचे। आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सूखी घास में लगी आग बुझाने में कामयाब नहीं हो पाए। 9 लुट्टे जलकर राख हो गए। पीड़ित बकरीपालन कर परिवार का गुजारा करता है। घास जलने से गंभीर आर्थिक संकट से घिर गया है। क्षेत्र के लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन

काफलीगैर के जंगल में लगी आग पुलिस कर्मियों ने बुझाई
बागेश्वर। काफलीगैर के जंगल में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग आबादी की ओर बढ़ने लगी थी। जंगल में आग लगने की सूचना पर झिरौली थाने से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को सिमार और बमराड़ी के जंगल धधके थे। वन विभाग की टीम जंगलों में लगने वाली आग बुझाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed