{"_id":"693c5a08ee54567ccb0289ae","slug":"fire-breaks-out-in-jijoli-forest-damages-forest-wealth-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-120608-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिजोली के जंगल में लगी आग, वन संपदा को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिजोली के जंगल में लगी आग, वन संपदा को नुकसान
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। जिले में सर्दियों में वनों के जलने का सिलसिला जारी है। विकासखंड के वन क्षेत्र लगातार जल रहे हैं। शुक्रवार को जिजोली, भेटा में आबादी के पास का जंगल जल उठा। जिजोली के जंगल में लगी आग तेजी से आबादी की तरफ बढ़ रही थी। गांव के मंदिर परिसर तक आग पहुंच चुकी थी। आग से चारा पत्ती और छोटे पौधे, पेड़ जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने खतरे को देखते हुए तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर रिहायशी इलाके की तरफ बढ़ रही आग को बुझाने का प्रयास किया। पंपिंग सेट से पानी छिड़काव कर और टहनियों की मदद से पीटकर आग को काबू किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। संवाद
विज्ञापन