{"_id":"65f74cc8fe42a0992e0bdd44","slug":"fire-at-bageshwar-forest-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-105104-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गैनाड़, लीली, फरसाली के जंगल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गैनाड़, लीली, फरसाली के जंगल में लगी आग
Mon, 18 Mar 2024 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
कपकोट के गैराड़ के जंगल में लगी आग। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से जंगलों को हुआ नुकसान
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के गैनाड़, लीली, और फरसाली के जंगल में रविवार को आग लगी रही। आग से वनस्पति को नुकसान पहुंचा है।
रविवार सुबह गैनाड़ के जंगल में अचानक आग लग गई। आग ने काफी बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। थोड़ी देर बाद फरसाली के जंगल में भी आग लग गई। लीली का जंगल भी आग से धधकने लगा। आग से दिनभर धुआं उठता रहा। इन जंगलों से शाम तक धुएं का गुबार उठता रहा। आग से वनस्पति को नुकसान पहुंचने की सूचना मिल रही है। इधर, वन रेंजर एनडी पांडेय ने बताया कि आग लगने की सूचना पर विभाग की टीम मौके पर रवाना कर दी गई है। जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगने के पीछे मानवीय लापरवाही और अराजक तत्वों का हाथ होने की बात सामने आ रही है। अराजक तत्वों का पता लगने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।