फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   FIR lodged against former councillor for assaulting and misbehaving with ministerial staff

Bageshwar News: मिनिस्ट्रीयल कर्मियों से मारपीट और अभद्रता, पूर्व सभासद पर प्राथमिकी दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against former councillor for assaulting and misbehaving with ministerial staff
बागेश्वर। जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सीएमएस की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. गिरिजा शंकर जोशी ने पुलिस को बागनाथ वार्ड निवासी पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि युवक ने बीते तीन अगस्त को अपराह्न करीब चार बजे जिला अस्पताल में कार्यरत कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। वह एक कर्मचारी को आपातकालीन कक्ष के बाहर से खींचकर रैंप पर ले गया और उसकी पिटाई की। ड्यूटी पर मौजूद पीआरडी जवान ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई गई। आरोपी ने कार्यालय के भीतर पहुंचकर भी राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए गालीगलौज की और वहां तैनात कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। उत्तराखंड मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के सदस्यों ने प्राथमिकी समय पर दर्ज नहीं होने की दशा में कार्य बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी थी।
विज्ञापन



......कोट
जिला अस्पताल में मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों के साथ मारपीट, अभद्रता और राजकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित आरोपी के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्षता से तकनीकी और विधिक जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-जितेंद्र मेहरा, एसपी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed