{"_id":"620fc3b2787bb31a0763a7e0","slug":"fir-in-bageshwar-for-crime-bageshwar-news-hld4540849161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार स्वामी ने वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार स्वामी ने वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
FIR in Bageshwar For Crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर में बुधवार की रात कोतवाली के समीप खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस कर्मी ने कोतवाली में कार क्षतिग्रस्त करने वाले कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
साइबर सेल में तैनात कांस्टेबल इमरान खान ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 16 फरवरी को ड्यूटी के बाद उन्होंने कार को गरुड़ टैक्सी स्टैंड के पास पार्क की थी। केएमओयू स्टेशन की तरफ से आई एक कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। बेकाबू कार ने तीन और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इधर, प्रभारी कोतवाल खुशवंत सिंह ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बैंक की सीढ़ियों से टकराई अनियंत्रित कार
बागेश्वर। शुक्रवार सुबह अनियंत्रित कार तहसील रोड में इंडियन ओवरसीज बैंक की सीढ़ियों से टकरा गई। कार टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे में सीढ़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि कार चालक को भी हल्की चोट आई हैं। हादसे के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही नहीं हो रही थी, अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था।