फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Finance, Accounting secretary arrived village

वित्त, लेखा सचिव पहुंचे गांव

Wed, 04 Nov 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 04 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Finance, Accounting secretary arrived village

मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देशन पर शासन में वित्त और लेखा सचिव डीके लोहनी ने कपकोट ब्लॉक के सुदूरवर्ती चीराबगड़ ग्राम पंचायत के गोदियाधार गांव में रात्रि विश्राम किया। उन्होंने गांव में संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण कर जनसमस्याओं को सूचीबद्ध किया। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका परंपरागत ढंग से स्वागत किया।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान गजेंद्र धामी ने सचिव से गांव को सड़क से जोड़ने, संचार की सुविधा देने, दैवी आपदा से हुई क्षति की भरपाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने पैदल रास्तों को पक्का बनवाने, स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की। सचिव लोहनी ने कहा कि सीएम के निर्देश पर अब अधिकारियों को गांवों का भ्रमण योजनाओं का चयन करना है।
विज्ञापन


 कार्यालयों में बैठक योजना बनाने से काम नहीं चलने वाला। इसलिए चिन्हित समस्याओं का हाल जानने के लिए वह 29 नवंबर को फिर से गांव आएंगे। उन्होंने गांव में जलागम, पॉलीहाउस, पशुओं के गौशाला निर्माण की सराहना की। विकास योजनाओं की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीसी सदस्य प्रकाश चंद्र जोशी ने सचिव को अनेेेक समस्याएं बताई। वहां तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया, जेई एमस कोरंगा, पटवारी, वीडीओ, वीपीडीओ आदि थे। ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने सचिव से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में सहयोग की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed