फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fierce fire in Simkuna forests

सिमकुना के जंगलों में लगी भीषण आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fierce fire in Simkuna forests
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कांडा के सिमकुना के जंगल में लगी आग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जिला मुख्यालय के नजदीक आरे और कांडा के सिमकुना के जंगलों में भीषण आग लग गई। आग के कारण उठा धुआं पूरे जिले में फैल गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया है लेकिन हर तरफ धुंध छाई हुई है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह अचानक आरे के जंगल में आग लग गई। धीरे-धीरे आग बड़े हिस्से में फैल गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। दोपहर बाद वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। उधर, कांडा के सिमकुना के जंगल में भी शनिवार की सुबह आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। आग से बहुमूल्य वनस्पति जलकर राख हो गई। वन विभाग को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिले के जौलकांडे, धरमघर रेंज में भी जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। डीएफओ बीएस शाही ने बताया कि आग लगने की सूचना पर टीमों को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा जा रहा है। आग पर नियंत्रण करने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

अब तक करीब 55 हेक्टेयर जंगल जले
बागेश्वर। जिले में इस अग्निकाल में अब तक करीब 55 हेक्टेयर क्षेत्रफल में जंगल जल गए हैं। जंगल में आग लगने की करीब 40 घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले अग्निकाल में जंगलों में आग लगने की केवल चार घटनाएं हुई थीं। इसमें 5.25 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुए थे। इस शीतकाल में जंगलों में आग लगने की 51 घटनाएं सामने आई थीं। इससे 73.94 हेक्टेयर हिस्से में जंगल जला था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed