{"_id":"64ac460ec06639ee4f0bbdc9","slug":"fee-should-be-taken-after-result-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-193-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: परीक्षाफल घोषित होने के बाद जमा करवाएं फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: परीक्षाफल घोषित होने के बाद जमा करवाएं फीस
Mon, 10 Jul 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बद्रीदत्त पांडेय परिसर के विद्यार्थियों ने परीक्षाफल घोषित हुए बिना प्रवेश फीस जमा करवाने का विरोध किया है। छात्र-छात्राओं ने प्रवेश तिथि बढ़वाने और परीक्षाफल आने तक अस्थायी तौर पर प्रवेश का प्रावधान करने की मांग की।
सोमवार को विद्यार्थियों ने परिसर निदेशक डॉ. दीपा कुमारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि अब तक न छात्र-छात्राओं की अंकतालिका में सुधार हुआ है और न ही परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इसके बावजूद वेबसाइट पर प्रवेश फीस जमा करनी पड़ रही है। परीक्षा परिणाम आने से पूर्व फीस जमा कराने पर अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को फीस वापस लेने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों ने परीक्षाफल घोषित होने के बाद फीस जमा करवाने की मांग की। इस मौके पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपांशु भट्ट, पंकज कुमार, कमलेश गढ़िया, प्रकाश वाच्छमी आदि मौजूद रहे। संवाद