{"_id":"57c1efbc4f1c1b0d4bd50d0c","slug":"fasts-continued-gradual-removal-of-ppp-mode","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी मोड से हटाने को क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी मोड से हटाने को क्रमिक अनशन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 28 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
धरना देते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाकर बेस अस्पताल बनाने की मांग को लेकर शनिवार को भी क्रमिक अनशन जारी रहा। आंदोलनस्थल तहसील परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। इस कारण वह रेफर सेंटर बना है।
विज्ञापन
अस्पताल में मानक के अनुसार डॉक्टरों की तैनाती, चिकित्सा उपकरण रखने की मांग कई बार की गई है लेकिन शासन और स्वास्थ्य विभाग ने एक न सुनी। क्रमिक अनशन में तारा सिंह, दरबान सिंह बैठे। समिति के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन