{"_id":"59c151d24f1c1b2f688b5472","slug":"fastest-innovative-thaat-s-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुड़ा के नवीन थायत ने लगाई सबसे तेज दौड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुड़ा के नवीन थायत ने लगाई सबसे तेज दौड़
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में कार्यक्रम पेश करते बच्चें।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक और जूनियर स्तर की तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने विजेताओं को 21 सौ और सामाजिक कार्यकर्ता भुवन पाठक ने 11 सौ रुपये दिए।
इससे पूर्व प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने विद्यालय की खेल आयोजन समिति को 7000 रुपये दिए थे।
मिनी स्टेडियम पुरुड़ा में संपन्न हुई खेलकूद प्रतियोगिता में एकांकी में जूनियर हाइस्कूल मन्यूड़ा, 400 मीटर दौड़ में नवीन थायत दिव्य ज्योति जूनियर हाइस्कूल पुरुड़ा, अंताक्षरी में धीरज देवराड़ी जूनियर हाइस्कूल थापल, लोकनृत्य में आदर्श ज्ञानार्जन विद्यालय गरुड़, कबड्डी और खो-खो में सीआरसी बैजनाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक फर्स्वाण ने बच्चों से खेल को करियर के रूप में चुनने को कहा। उन्होंने सरकार से हर स्कूल में एक खेल शिक्षक की तैनाती करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने खिलाड़ियों के विकास के लिए सरकार से ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की नहीं बल्कि संसाधनों की कमी है। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र वर्मा और नवीन मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
वहां डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत, बीसूका के पूर्व उपाध्यक्ष भुवन पाठक, दीपक गोस्वामी, समन्वयक उमेश जोशी, डीएल वर्मा, बीईओ जीसी कुनियाल, उमेश जोशी, सीआरसी समन्वयक बिशन गिरी, लक्ष्मपुरी, भुवन भट्ट आदि थे। इस दौरान प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।