फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   fast for the road continues on the third day

अनशन की सुध न लिए जाने पर रोष, तीसरे दिन भी जारी रहा फतेह सिंह करायत का अनशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
fast for the road continues on the third day
बागेश्वर के कराला पालड़ी में आमरण अनशन में बैठे सेनानी पुत्र को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस नेत? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। करालापालड़ी-कनगाड़छीना सड़क का काम पूरा करने की मांग को लेकर स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय महेंद्र सिंह करायत के पुत्र फतेह सिंह करायत का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। इलाके के लोगों में आंदोलन की सुध न लिए जाने पर रोष व्याप्त हो गया है। लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में विशाल जुलूस निकालने का एलान किया है। बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन लाल टम्टा ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर फतेह सिंह को समर्थन दिया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय महेंद्र सिंह करायत के नाम से बन रही करालापालड़ी-कनगाड़छीना सड़क का निर्माण 12 वर्ष बाद भी पूरा नहीं हुआ है। सड़क जैनकरास तक बनी हुई है। जैनकरास से आगे पांच किमी सड़क का कटान होना है। सात किमी सड़क काटी गई है, उस पर भी अब तक डामरीकरण नहीं हो पाया है। सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग को लेकर सेनानी के पुत्र और क्षेत्र के लोगों ने 26 जनवरी को तहसील परिसर में धरना दिया था। सुनवाई न होने पर फतेह सिंह 15 फरवरी से आमरण अनशन पर बैठे गए।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र के लोगों ने जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी विनीत कुमार को सौंपे ज्ञापन में आंदोलन की उपेक्षा पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि सेनानी के पुत्र तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं, उनका स्वास्थ्य परीक्षण तक नहीं किया गया है। उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। कहा कि अगर कोई भी अनहोनी होती है तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। ज्ञापन देने वालों में करासमाफी की प्रधान अंजू जोशी, करालापालड़ी के प्रधान मोहन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा देवी, आगर की प्रधान पूजा देवी, जनौटीपालड़ी की प्रधान अनीता देवी, ललित जनौटी, राजेश सिंह, एमएस करायत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed