{"_id":"611ab7e18ebc3e43276c467d","slug":"farswan-protested-against-female-doctor-bageshwar-news-hld434723381","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्स्वाण ने महिला चिकित्सक के खिलाफ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्स्वाण ने महिला चिकित्सक के खिलाफ दिया धरना
विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे पूर्व विधायक फर्स्वाण से वार्ता करते सीएमएस। विज्ञ
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ललित फर्स्वाण ने जिला अस्पताल की एक महिला चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए धरना दिया। सीएमओ की ओर से लिखित में कार्यवाही का आश्वासन मिलने पर धरना खत्म किया।
पूर्व विधायक के अनुसार सोमवार को जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी में इलाज कराने आए व्यक्ति के साथ वहां तैनात महिला चिकित्सक ने अभद्रता की। उन्होंने घटना पर रोष जताया और इमरजेंसी वार्ड के बाहर ही धरना देना शुरू कर दिया। उनके साथ दर्जनभर कांग्रेस कार्यकर्ता भी धरने पर बैठ गए।
पूर्व विधायक फर्स्वाण का कहना था कि इमरजेंसी में तैनात महिला चिकित्सक ने एक जनप्रतिनिधि के सामने पीड़ित के साथ अभद्रता की, जो जायज नहीं है। लोग अस्पताल में उचित उपचार के लिए आते हैं, न कि चिकित्सकों की अभद्रता सहन करने के लिए। इस दौरान अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद कुमार टम्टा ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से लिखित में कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ धरना खत्म किया। धरने पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय, प्रकाश बाछमी आदि मौजूद थे।