{"_id":"69289495ca7a30db5602402d","slug":"farmers-should-adopt-advanced-technology-to-increase-their-production-income-dr-laxmikant-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-120271-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नत तकनीक अपनाकर उत्पादन आय बढ़ाएं किसान : डॉ. लक्ष्मीकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नत तकनीक अपनाकर उत्पादन आय बढ़ाएं किसान : डॉ. लक्ष्मीकांत
Thu, 27 Nov 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा की ओर से 16वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत करते हुए कहा कि किसानों से संस्थान की ओर से विकसित की गई उन्नत तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और आय बढ़ाने को कहा।
कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में हुई बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने कहा की जिले में कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वय से किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी दी जा रही है।
जिले में मिलेट उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। काला और लाल धान के उत्पादन के लिए भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने जिले में मिलेट का उत्पादन को बढ़ाने के लिए मडुवे और झंगोरा की नई प्रजातियों के बीज की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने बताया कि सरकार ने जंगली जानवरों के नुकसान को फसल बीमा योजना में शामिल कर लिया है। अब जंगली जानवरों से हुए नुकसान की भी भरपाई हो सकेगी।
उन्होंने उडेरखानी और लोब के किसानों के कार्यों की सराहना की। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज जोशी ने उन्नत नस्ल बकरी पालन की जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने भी वैज्ञानिकों से खेती को बेहतर करने के सुझाव लिए।
संस्थान के डॉ. एनके हेडाऊ, लुधियाना से ऑनलाइन जुड़ीं वैज्ञानिक डॉ. प्रीति ममगाई ने किसानों की शंकाओं का समाधान किया। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. राजकुमार ने सभी का आभार जतायाा।
इस मौके पर अनुसूचित जाति उपयोजना के नोडल डॉ. गौरव वर्मा, आत्मा के उपपरियोजना निदेशक धीरज बिष्ट, केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. नवल किशोर सिंह, हरीश चंद्र जोशी, डॉ. अमित कुमार, नीरज जोशी समेत क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।