फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Farmers of Tadikhet learned the benefits of integrated farming system.

Bageshwar News: ताड़ीखेत के किसानों ने जाने समेकित कृषि प्रणाली के लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers of Tadikhet learned the benefits of integrated farming system.
बागेश्वर। कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में तीन दिनी राज्य स्तरीय समेकित कृषि प्रणाली पर आधारित कार्यशाला संपन्न हो गई है। कार्यशाला में अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक से 30 किसानों ने भागीदारी की। वैज्ञानिकों ने उन्हें समेकित खेती के लाभ बताए।
विज्ञापन

कार्यशाला में केवीके अध्यक्ष डॉ. राजकुमार ने समेकित कृषि प्रणाली के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि वैज्ञानिक विधि से पशुपालन, कृषि, उद्यान और मत्स्य करने पर वर्षभर आमदनी की जा सकती है। वरिष्ठ वस्तु विषय विशेषज्ञ डॉ. कमल कुमार पांडेय ने कीवी फल, बेमौसमी सब्जी उत्पादन की तकनीक बताई।
विज्ञापन

डॉ. नवल किशोर सिंह ने वैज्ञानिक विधि से पशुधन प्रबंधन, चारा उत्पादन, हरीश चंद्र जोशी ने पर्वतीय फसलों में लगने वाले कीट, रोग और उनके उपचार की जानकारी दी। डॉ. अमित कुमार ने उत्पादक समूह के गठन, संस्कृति सिंह ने पोषण उद्यान, संतुलित आहार, सूरज कुमार पर्वतीय क्षेत्रों की फसलों के उत्पादन की जानकारी दी। वहां पर आत्मा परियोजना के ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक विवेक पांडेय, महेश सिंह, सौरभ सिंह, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed