फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Farmers are unable to store seed in the fields

किसानों के खेतों में बीज भंडारण लायक भी नहीं रही फसलें

Fri, 21 Apr 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 21 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers are unable to store seed in the fields
ओलावृष्टि से तबाह गेहूं के खेत को मायूस होकर देखती एक महिला।  - फोटो : अमर उजाला
 ओलावृष्टि ने जनपद के लाहुर गांव में भारी तबाही मचाई है। ओलों से खेतों में तैयार हो रही गेहूं और जौ की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई। हालात यह हैं कि किसानों के खेतों में बीज भंडारण के लायक भी फसलें नहीं बची हैं। अखरोट और नींबू के पेड़ों से फलों के साथ ही पत्तियां भी साफ हो गई। मौसम की मार से खेतीबाड़ी पर निर्भर किसान मायूस हैं। किसानों का कहना है कि शासन-प्रशासन द्वारा शीघ्र क्षति का सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन



खीम सिंह ने बताया कि लाहुर क्षेत्र में पहली बार इतनी भयानक ओलावृष्टि हुई है। फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। खेतों में तैयार हो रही साक भाजी भी नष्ट हो गई है। उनके खेतों में अगले सीजन के लिए बीज भंडारण के लायक भी फसलें नहीं हैं।
विज्ञापन



लाहुर निवासी  पोखर सिंह ने कहा कि अधिकांश परिवारों का गुजर बसर खेती किसानी से ही होती है। लेकिन इस बार हुई ओलावृष्टि से खेतों में कुछ भी नहीं बचा है। अखरोट, नींबू सब बरबाद हा गया। मौसम की मार से सभी किसान प्रभावित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मोहन सिंह ने बताया कि उनकी पूरी फसल और सब्जियां चौपट हो गई हैं। गेहूं के डंठल खेतों में शेष बचे हैं। खेतों में लहलहा रही गेहूं, जौ के साथ ही आलू की फसल का नामोनिशान नहीं बचा है। प्रशासन को शीघ्र क्षति का आंकलन कर उन्हें मुआवजा देना चाहिए। 



पान सिंह ने बताया कि फसलों पर ओलों की मार से सभी ग्रामीणों के सामने गंभीर संकट पैदा हो गया है। ओलों से खेतों में कुछ भी नहीं बचा है। कृषि और पशुपालन कार्य पर निर्भर गांव के गरीब लोगों के लिए यह संकट का समय है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed