{"_id":"5a5f86df4f1c1ba1268b4f77","slug":"fair-spot-packed-with-peoples","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेलास्थल नुमाइशखेत मैदान मेलार्थियों से पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेलास्थल नुमाइशखेत मैदान मेलार्थियों से पैक
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
मेलार्थियों से भरा नुुमाइशखेत मैदान।
- फोटो : अमर उजाला
भगवान बागनाथ की नगरी में शनिवार से शुरू हुए कुमाऊं का पौराणिक उत्तरायणी मेला अपनी रौनक पर है। मेलास्थल नुमाइशखेत मैदान मेलार्थियों से पैक चल रहा है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक मैदान में लगे झूले, चर्खे और मौत के कुंआ का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं मेले में सजे बाजार से भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मौसम के सुहावना रहने से व्यापारियों के भी चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन
मेलार्थी मेले के लिए नुमाइशखेत, सरयू, गोमती बगड़, स्नान घाट, जिला पंचायत परिसर और नुमाइशखेत मार्ग पर सजी बाहरी क्षेत्र से आए व्यापारियों की दुकानों से जूता, चप्पल, रेडीमेड कपड़े, बर्तन, चूड़ा चरेवा, जलेबी खरीदारी कर रहे हैं। उधर, भोटिया पड़ाव में ऊनी वस्त्रों और जड़ी-बूटियों की भी खरीददारी की जा रही है।
विज्ञापन