{"_id":"ddcfbc4a4c495478530e172d598c7b9d","slug":"failed-talks-with-the-agitators-tahasildars-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट के बास्ती में सभा करते आंदोलनकारी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट के बास्ती में सभा करते आंदोलनकारी।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सनगाड़ बास्ती सड़क को वाहन चलने लायक बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनस्थल पर पहुंचे कांडा के तहसीलदार की आंदोलनकारियाें से वार्ता विफल हो गई। आंदोलनकारियों ने सड़क सुधरने तक संघर्ष का संकल्प दोहराया। वहां पहुंचे भाजपा नेताओं ने भी ग्रामीणों को समर्थन दिया।
कांडा के तहसीलदार कृष्ण कुमार सोमवार को आंदोलनस्थल बास्ती गांव पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों को सड़क को सुधारने के लिए हुई कार्रवाई के बारे में बताया। उनके साथ लोनिवि के इंजीनियर भी थे। उन्होंने आंदोलनकारियों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की लेकिन आंदोलनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे।
वहीं आंदोलनस्थल पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश मंत्री, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, जिला पंचायत सदस्य बहादुर राम, पूर्व सदस्य योगेश हरड़िया, भगवती प्रसाद पाठक ने आंदोलनकारियों को समर्थन दिया। पूर्व मंत्री भौर्याल ने कहा कि नौ साल पहले कटी सड़क पर वाहन न चलना लोनिवि, ठेकेदार जिम्मेदार हैं। पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने टेलीफोन पर डीएम से वार्ता की। भाजपा नेताओं ने ऐलान किया कि यदि सड़क का काम शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो वह समर्थन में आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। सभा की अध्यक्षता केदार सिंह महर, संचालन देवेंद्र सिंह महर ने किया। बहादुर सिंह, गोपाल सिंह, विमल सिंह, पूरन सिंह ने क्रमिक अनशन किया जबकि दो नंदी देवी धरने में बैठीं। वहां ग्राम प्रधान दीपा महर, सुंदर सिंह, कुंवर सिंह, हीरा सिंह, आनंदी, जयंती आदि मौजूद थे।