{"_id":"59d11e9e4f1c1baf538b5493","slug":"external-people-make-sure-to-verify","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी लोगों का हर हाल में करें सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी लोगों का हर हाल में करें सत्यापन
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित कोतवाल व अन्य पुलिस कर्मी।
- फोटो : amar ujala
कोतवाली में रविवार को कोतवाल टीआर वर्मा की अध्यक्षता में पुलिस कर्मियों की बैठक हुई। इसमें बाहरी लोगों का सत्यापन, नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार और स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम मामलों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
कोतवाल ने पुलिस कर्मियों से किसी भी तरह का आपराधिक मामला आने पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। उन्होंने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी लगाने को लेकर चल रही कार्रवाई की जानकारी लेने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
नगर की यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। कोतवाल ने बाहरी मजदूरों, फेरी वालों सहित अन्य लोगों का हर हाल में सत्यापन करने को कहा। उन्होंने शहर में चोरी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए रात्रि गश्त पर भी पूरी तरह से मुस्तैद रहने को कहा।
विज्ञापन