{"_id":"66d211afa61edd7b6c02ee6f","slug":"explored-the-possibilities-of-small-parking-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-109250-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: छोटी-छोटी पार्किंग की संभावनाएं तलाशीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: छोटी-छोटी पार्किंग की संभावनाएं तलाशीं
विज्ञापन
बागेश्वर नगर में पार्किंग निर्माण के लिए स्थलीय निरीक्षण करती एसडीएम।
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में वाहन पार्किंग का उचित प्रबंध नहीं होने से जाम की समस्या बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने लोगों को हो रही परेशानी को कम करने के लिए नगर में छोटी-छोटी पार्किंग बनाने और पहले से बनी छोटी पार्किंग के विस्तारीकरण की योजना बनाई है।
शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने नगर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण का पार्किंग निर्माण की संभावनाएं तलाशीं। एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में हुए निरीक्षण में परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल, ईओ हयात सिंह परिहार, तहसीलदार दलीप सिंह, कोतवाल कैलाश नेगी ने नगर के विभिन्न स्थानों को देखा। एसडीएम मोनिका ने बताया कि त्यूनरा में पार्किंग का निर्माण चल रहा है। निरीक्षण के दौरान गिरेछीना मार्ग, घटबगड़ वार्ड समेत अन्य स्थानों पर पार्किंग बनाने के स्थल की तलाश की गई है। उन्होंने बताया कि गरुड़ मार्ग पर बन रही दोमंजिला पार्किंग के अधूरे कार्य को पूरा कराने के लिए भी प्रयास चल रहे हैं।