फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Exhibition On Mahatma Gandhi

छात्र-छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से जाना बापू का जीवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Exhibition On Mahatma Gandhi
बागेश्वर के राइंका लोहारचौंरा में बापू के चित्रों की प्रदर्शनी को देखते विद्यार्थी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लक्ष्मी दत्त कांडपाल राइंका लोहारचौंरा में नवाचारी शिक्षा के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को चित्रों के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों का कागज और गत्ते की मदद से मानव शरीर की संरचना और अन्य विज्ञान के मॉडल बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन अजीमजी प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से किया गया। विभिन्न विद्यालयों के 183 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भागीदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र सिंह रावल ने किया। पहले चरण में शिक्षक हरीश चंद्र जोशी ने विद्यालय में होने वाली दो प्रार्थनाओं को कुमाऊंनी में संगीतबद्ध कर प्रस्तुत किया। दूसरे चरण में छात्र-छात्राओं को बापू के सौ चित्रों के माध्यम से उनके बचपन, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, पारिवारिक जीवन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। तीसरे चरण में राजूहा रौल्यांना के प्रधानाध्यापक नीरज पंत और राजूहा भिटारकोट के शिक्षक भुवन डसीला के नेतृत्व में बच्चों को आठ समूह में विभाजित कर मानव शरीर की संरचना के मॉडल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। वहां पर शिक्षक गणेश चंद्र पांडेय, नवीन सिंह चौहान, मेघ सिंह, हिमानी जोशी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed