{"_id":"5f4d38a78ebc3e175d11e6d6","slug":"exam-schedule-to-be-released-soon-bageshwar-news-hld395296090","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र जारी किया जाए परीक्षा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र जारी किया जाए परीक्षा कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज बागेश्वर के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि 14 सितंबर से प्रथम और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं प्रस्तावित की गई हैं लेकिन अभी तक परीक्षा कार्यक्रम तय नहीं किया गया है। इसके चलते विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में हैं।
पदाधिकारियों ने सोमवार को कॉलेज की प्राचार्य अंजु अग्रवाल के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को भेजे ज्ञापन में परीक्षा से 20 दिन पूर्व परीक्षा की समयसारणी जारी करने की मांग की है। कहा कि कोरोना के कारण अध्यापन कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। इसलिए परीक्षा दो घंटे की हो और परीक्षा में आने वाले प्रश्न भी कम किए जाए।
इसके अलावा उन्होंने बाहरी जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों को क्वारंटीन करने, बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रोकने के साथ ही कॉलेज में बेरीकेडिंग करने, कॉलेज में पर्याप्त पुलिस बल और मेडिकल स्टाफ तैनात की तैनाती, थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ ही परीक्षा से पहले और बाद में कमरों को सैनिटाइज करने की मांग की गई है। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कहा कि उक्त मांगे पूरी होने के बाद ही परीक्षाएं होनी चाहिए। ज्ञापन भेजने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, उपाध्यक्ष जयदीप कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष विद्या पांडे, महासचिव अर्जुन थापा, सचिव भूपेश कुमार, कोषाध्यक्ष सचिन कठायत, कृष्णा फर्स्वाण, गणेश कुमार आदि थे।