फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   exam

अब दो मार्च से होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं

Sat, 20 Feb 2016 11:29 PM IST
exam
exam Updated Sat, 20 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन

कुमाऊं विवि की सेमेस्टर परीक्षाओं के विरोध में एबीवीपी और एनएसयूआई के हुए प्रदर्शन के बाद यहां भी सेमेस्टर परीक्षाओं को अब दो मार्च से आयोजित कराने पर विवि प्रशासन ने सहमति दे दी है।

विज्ञापन


इससे पूर्व कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर परीक्षाओं में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहा पर कुलपति का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुलपति परीक्षाओं को लेकर भेदभाव कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुतला फूंकने वालों में मनोज ओली, कुमाऊं सह संयोजक आदर्श कठायत, अंकित नगरकोटी, विशाल नेगी, पंकज कोरंगा, मनीष मनराल, मनोज गोस्वामी, छात्र संघ अध्यक्ष हरीश मेहरा, सचिव कमल नेगी,  संजय पपोला, चंदन धामी, सूरज मेहरा, मुकेश जोशी, पवन कठायत, अभय नेगी, अंकित ऐठानी, मोहन, मनोज बचखेती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में परीक्षाओं का विरोध करते हुए हंगामा कर प्राचार्य का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग की। छात्रों का कहना था कि ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और अल्मोड़ा में परीक्षा तिथि बढ़ा दी गई है, जबकि बागेश्वर महाविद्यालय के लिए इस तरह का कोई आदेश नहीं है।


छात्रों के बढ़ते हंगामे के बाद प्राचार्य डा. एससी पंत ने फोन पर कुलपति से वार्ता की। विश्वविद्यालय स्तर से दो मार्च से परीक्षाएं होने संबंधी फैक्स आने के बाद छात्र शांत हुए। घेराव करने वालों में अंकुर उपाध्याय, नवीन चंद्र भट्ट, हिमांशु उपाध्याय, गोकुल परिहार, पंकज परिहार, सुनील पाठक, नीरज सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed