{"_id":"61c8bea6a640ae79416ab0f0","slug":"ex-mla-protest-over-alleged-doctor-misbehave-bageshwar-news-hld4489444193","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की अभद्रता के खिलाफ पूर्व विधायक और अन्य ने कांडा अस्पताल में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर की अभद्रता के खिलाफ पूर्व विधायक और अन्य ने कांडा अस्पताल में दिया धरना
विज्ञापन
कांडा में धरने पर बैठे पूर्व विधायक को आश्वासन पत्र सौंपते प्रभारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी। वि
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। क्षेत्र में शनिवार शाम को कांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के आपातकालीन कक्ष में डॉक्टर के मौजूद न रहने पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और अन्य ने विरोध जताया तो कथित रूप से ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने इन लोगों के साथ अभद्रता कर दी। पूर्व विधायक समेत तमाम लोग अस्पताल में धरने में बैठ गए। प्रभारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के उक्त डॉक्टर को तीन दिन के भीतर तबादले के लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।
कांडा में बाइक रपटने से जीवन धपोला नामक एक युवक चोटिल हो गया। उसके साथी उसे कांडा सीएचसी लाए। आपातकालीन कक्ष में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। चोटिल युवक काफी देर तक डॉक्टर का इंतजार करता रहा। जब डॉक्टर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली, तो युवक के साथियों ने पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को फोन कर मदद मांगी। पूर्व विधायक मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद ड्यूटी पर तैनात डॉ. अभिषेक अनेजा भी आ गए। पूर्व विधायक ने ड्यूटी से नदारद रहने पर सवाल खड़े किए। पूर्व विधायक का आरोप है कि डॉक्टर ने उनके साथ अभद्रता की। उन्हें अपमानित कर अस्पताल से बाहर जाने के लिए कहा।
इससे नाराज पूर्व विधायक अन्य लोगों के साथ अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने मामले की जानकारी प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। रात में अस्पताल के प्रभारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक और धरने पर बैठे अन्य लोगों से वार्ता की। पूर्व विधायक डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए। डॉ. पोखरिया ने तीन दिन के भीतर डॉक्टर अभिषेक को अस्पताल से अन्यत्र स्थानांतरित करने और अन्य डॉक्टर को तैनात करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद पूर्व विधायक और अन्य लोगों ने धरना स्थगित किया।