फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Everest winners welcome

एवरेस्ट विजेता एनसीसी कैडेट पूजा का गरुड़ में भव्य स्वागत

Fri, 17 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Fri, 17 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Everest winners welcome
एवरेस्ट विजेता का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

गरुड़ (बागेश्वर)। एवरेस्ट (8,848) मीटर की ऊंचाई फतह करने के बाद गांव लौटने पर अपने पैतृक गांव तैलीहाट क्षेत्र के लोगों ने गरुड़ बाजार और पैतृक गांव में ढोल, नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। पूजा ने कहा कि इनसान को जीवन में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। सफलता जरूर मिलेगी। 

विज्ञापन


गरुड़ ब्लॉक के तैलीहाट गांव निवासी कक्षा 12 की छात्रा एनसीसी कैडेट पूजा मेहरा को बचपन से एडवेंचर का शौक था। एनसीसी के सहयोग से वह सियाचिन, नेपाल सहित कई चोटियां फतह कर चुकी हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पाये की एनसीसी प्रभारी दया रावत, एनसीसी के कर्नल कार्की प्रेरणा मार्गदर्शन मिलने से पूजा का चयन एवरेस्ट फतह के लिए हुआ।
विज्ञापन


एनसीसी की ओर से एवरेस्ट फतह के लिए जनवरी में पूजा का चयन हुआ। पूजा ने एवरेस्ट के लिए 21 मई को एवरेस्ट फतह किया। पूजा के घर लौटने पर खेलकूद संघ की ब्लॉक इकाई, व्यापार संघ, पत्रकार एवं साहित्यकार संगठन, मंगलमूर्ति संगठन सहित विभिन्न संगठनों ने पूजा का गांधी चबूतरे में भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के एवरेस्ट फतह करने से पूजा के पिता चंदन सिंह मेहरा बेहद खुश है। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, खेलकूद संघ नंदन सिंह अल्मिया ने पूजा को सम्मानित किया। वहां देवकी नंदन जोशी, व्यापार संघ के अध्यक्ष अखिल जोशी, रंजीत डसीला, पूरन मेहरा, कैलाश बोरा, बलवंत भंडारी, नरेंद्र आर्या, रंजीत रावत, चंदन बरोलिया आदि थे। 

गरुड़ (बागेश्वर)। एवरेस्ट विजेता पूजा के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गांव की चौपाल में भव्य स्वागत किया। विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि गरुड़ की पूजा ने एवरेस्ट फतह कर उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि पूजा को उत्तराखंड सरकार हरसंभव मदद करेगी।


तैलीहाट गांव के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन मेहरा ने संचालन किया। वहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, ग्राम प्रधान कमला काला, पूर्व प्रधान चंदन सिंह काला, खीम सिंह काला, रंजीत डसीला, दयाल काला, नंदन मेहरा, मंगल काला, आनंद नेगी, राजेंद्र काला, भगवत गिरी गोस्वामी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed