फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Even after the time was over, there was a queue in the OPD.

Bageshwar News: समय समाप्त होने के बाद भी ओपीडी में लगी रही कतार

Mon, 13 Apr 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 13 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Even after the time was over, there was a queue in the OPD.
बागेश्वर। साप्ताहिक अवकाश के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो जांच के लिए मरीजों की भीड़ लग गई। एक ही फिजिशियन होने से लोगों को ्रइंतजार करना पड़ा। ओपीडी में 791 मरीजों ने जांच करवाई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना आने वाले मरीजों में आधे से अधिक की जांच फिजिशियन करते हैं। मार्च तक अस्पताल में दो फिजिशियन थे। इनमें से प्रत्येक के पास 100 से अधिक मरीज जांच कराते थे। अब एक ही फिजिशियन पर 200 से 300 मरीजों की जिम्मेदारी है। सोमवार को 653 नए और 138 पुराने पर्चे के मरीज अस्पताल पहुंचे थे। फिजिशियन कक्ष के बाहर ओपीडी का समय समाप्त होने के बाद तक भी लाइन लगी रही। जुकाम, बुखार, खांसी, कमर दर्द, पेट संबंधी परेशानी लेकर आए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

कोट
पेट दर्द का इलाज कराने सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंचे थे। पहले पर्ची की लाइन में समय लगा अब डॉक्टर के कमरे के बाहर लाइन में लगे हैं। 11.30 बजे नंबर आ रहा है। काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसंती देवी, शामा, फोटो 13 बीजीएस 03 पी

कोट
दांत में दर्द का इलाज कराने अस्पताल आई हूं। दंत रोग चिकित्सक के यहां तो भीड़ कम है लेकिन पर्ची काउंटर पर भीड़ है। दो घंटे बाद पर्ची कट सकी है।
आंनदी देवी, भनार, फोटो 13 बीजीएस 04 पी

कोट
कमर दर्द की जांच कराने अस्पताल आई थी। पर्ची काउंटर और चिकित्सक कक्ष में जांच कराने तक दो घंटे लग गए। अब एक्सरे कराने के लिए लाइन लगाई है। भीड़ अधिक होने से बैठने की जगह भी नहीं मिल रही है।

गोविंदी देवी, कपकोट फोटो 13 बीजीएस 05 पी
कोट
अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को हरसंभव सुविधाएं दी जा रही है। फिजिशियन की कमी के बारे में उच्चधिकारियों को अवगत कराया गया है। शासन से फिजिशियन की तैनाती होने के बाद स्थिति सामान्य होगी।
डॉ. तपन शर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed