फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Established the idol of Golu Devta and Bhagwati in Silkani, Kapkot

कपकोट के सिलकानी में गोलू देवता और भगवती की मूर्ति स्थापित की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Established the idol of Golu Devta and Bhagwati in Silkani, Kapkot
कपकोट में मूर्ति स्थापना पर कलश यात्रा निकालते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत क्षेत्र के शिवालय वार्ड में सिलकानी में गोलू गोलू देवता और भगवती की नई मूर्तियां स्थापित की गईं। सरयू नदी के पवित्र जल से मूर्ति को स्नान कराने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोलू देवता की मूर्ति मंदिर में स्थापित की गई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में शिवालय पुल बाजार से सिलकानी मंदिर तक कलशयात्रा निकाली।
विज्ञापन

मूर्ति स्थापना के मौके पर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों ने गोलू देवता और मां भगवती से सुख समृद्धि की कामना की। न्याय के देवता और मां भगवती के जयकारे लगाए। गोलू देवता के दर्शन के लिए सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोगों ने दूूरदराज से आकर भगवान गोलू देवता के दर्शन किए। कार्यक्रम में बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष (मंत्री कैबिनेट स्तर) शेर सिंह गढ़िया, पंडित चंद्रशेखर जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, महिमन कपकोटी, नवीन कपकोटी, प्रधान सीता कपकोटी, रामचंद्र जोशी, गिरीश जोशी, वीरेंद्र कपकोटी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed