{"_id":"5765a6c64f1c1b404c11b9c2","slug":"end-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के आश्वासन पर माने ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के आश्वासन पर माने ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
अनशन समाप्त
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। शहीद रमेश सिंह परिहार, गांधी ग्राम के नाम से स्वीकृत सड़क का निर्माण नैल डुंगरगांव, मजबे तक करने की मांग जल्द पूरी होगी। इसके लिए मजबे गांव में चल रहा क्रमिक अनशन एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया। एसडीएम ने छह माह के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मजबे में चल रहे क्रमिक अनशन में शनिवार को सातवें दिन मोतिमा देवी, कला देवी, मुन्नी जोशी, हंसी देवी बैठे। आंदोलन को उग्र करने की चेेतावनी के बाद बागेश्वर से एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के साथ अनशनस्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों से वार्ता की। उन्होंने छह माह के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर सड़क का निर्माण कार्य करने का आश्वासन दिया। इसके बाद बाकायदा रजिस्टर में समझौता पत्र भी तैयार किया गया।
विज्ञापन
इसमें सभी के संयुक्त हस्ताक्षर किए गए। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। वार्ता के दौरान प्रधान हंसी देवी, पुष्पा परिहार, सावित्री परिहार, मीना परिहार, नीमा परिहार, चंपा देवी, देवकी देवी, मोहनी देवी, कमला देवी, गंगा देवी, दीपा परिहार, नीमा परिहार, प्रेम जोशी, महेश जोशी, हर्ष सिंह, गंगादत्त जोशी आदि थे।
विज्ञापन