फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Encroachment By Mining Workers in Road

दोफाड़-धरमघर सड़क पर हादसे का कारण बन रहे खड़िया के कट्टे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Encroachment By Mining Workers in Road
बागेश्वर के दोफाड़-धरमघर सड़क किनारे कट्टों से रिसकर बही खड़िया से बदहाल हुई सड़क। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर जिले का सड़क महकमा कितना सजग है इनकी बानगी दोफाड़-रीमा-धरमघर मोटर मार्ग पर देखने को मिल रही है। खदान वाले क्षेत्रों में सड़क किनारे खड़िया के कट्टों का ढेर लगा है। बारिश होने के बाद यही कट्टे हादसे का कारण बन रहे है लेकिन इन्हें हटाने की अब तक जहमत नहीं उठाई गई है।
विज्ञापन

रीमा क्षेत्र में खड़िया की अधिकांश खदान हैं। इन दिनों खनन का काम जोरशोर से चल रहा है। खान से निकलने वाली खड़िया को वाहनों पर लोड करने के लिए सड़क तक लाया जाता है, जहां पट्टाधारक कट्टों को सड़क किनारे ढेर लगाकर रख देते हैं। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से कट्टों में रखी खड़िया रिसकर सड़क पर बहने लगी और सड़क में फिसलन बढ़ गई है। फिसलन भरी सड़क पर दोपहिया वाहन अक्सर हादसे का शिकार हो रहे हैं। वहीं चौपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पट्टाधारकों की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। ज
विज्ञापन

दोफाड़-धरमघर मोटर मार्ग का मैं स्वयं निरीक्षण करुंगा। सड़क किनारे खड़िया के कट्टे रखे मिले तो संबंधित पट्टाधारक के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरगिरी, एसडीएम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed