फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Employement Fair A flop Show

Bageshwar News: 33147 बेरोजगार पंजीकृत, रोजगार मेले में पहुंचे मात्र 24

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Employement Fair A flop Show
बागेश्वर सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में ऑनलाइन परीक्षा देते युवा। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में मात्र 24 बेरोजगार पहुंचे। भर्ती मेले में पहुंचे बेरोजगारों की एनटीटीएफ टाटा मोटर्स ने ऑनलाइन लिखित परीक्षा ली। मेडिकल परीक्षण और साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों का चयन होगा। भर्ती मेले में काफी कम संख्या मेें बेरोजगारों के पहुंचने से सेवायोजन कार्यालय की तैयारियों पर सवाल खड़े हुए हैं। जिला सेवायोजन कार्यालय में 33147 बेरोजगार पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे से भर्ती मेला शुरू हुआ। टाटा मोटर्स के सूरज कुमार मिश्रा और शशि प्रकाश ने युवाओं का ऑनलाइन पंजीकरण किया और युवाओं की परीक्षा करवाई। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल युवाओं का मेडिकल और इंटरव्यू होगा। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि बागेश्वर जिले से 150 बेरोजगारों को रोजगार का लक्ष्य रखा गया था। अब अन्य जिलों से इसकी पूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

बागेश्वर में जिला सेवायोजन अधिकारी का पद रिक्त
जिले में वर्तमान में जिला सेवायोजन अधिकारी का पद रिक्त है। अल्मोड़ा की जिला सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू के पास बागेश्वर जिले का प्रभार है। वर्तमान में उन्हें अवकाश पर बताया जा रहा है। भर्ती मेला जिला सेवायोजन कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह टंगड़िया की देखरेख में हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल अपडेट न होने के कारण नहीं मिली सूचना
बागेश्वर। जिला सेवायोजन कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह टंगड़िया का कहना है कि जिला सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगारों का डाटा एनआईसी के पोर्टल में रहता है। पोर्टल अपडेट किया जा रहा है। इस कारण पंजीकृत बेरोजगारों को एसएमएस के माध्यम से भर्ती मेले की सूचना नहीं जा पाई। समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed