फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Electricity Wire arranged in Tree

यूपीसीएल के कारनामे:पोल के स्थान पर पेड़ों से बांध दिए गए करंट दौड़ते तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity Wire arranged in Tree
खतरा:बागेश्वर के जुलकिया में पेड़ों से बंधे बिजली के तार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर के जुलकिया में बिजली के तारों को पेड़ों से बांध दिया गया है। पोल लगाने से बचने के लिए किए गए इस खेल के कारण करंट फैलने का खतरा है। लोगों में यूपीसीएल की कारगुजारी को लेकर रोष है।
विज्ञापन

बागेश्वर नगर से सटे नदीगांव के जंगल जुलकिया में बिजली के करंट दौड़ते तार पोलों के स्थान पर पेड़ों से बांधे गए हैं। जंगल में पेड़ों से होकर बिजली की लाइन गुजरती है। पेड़ों से तारों को बांधा गया है। पेड़ों से करंट दौड़ते तारों को सपोर्ट दिया गया है।
विज्ञापन

पेड़ों से करंट दौड़ते तार बांधने से जंगल से जानवरों के लिए चारा लाने वाली महिलाओं के साथ ही अन्य लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। लोगों को करंट लगने का भय सता रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से पेड़ों से करंट दौड़ते तार हटाने के लिए कहा जा चुका है, लेकिन अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिजली के तारों से किसी प्रकार का नुकसान होता है तो इसके लिए विभाग जिम्मेदार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग भी उठा चुका है आवाज
बागेश्वर। इस फायर सीजन में वन विभाग ने भी बिजली के तार पेड़ों से बंधे होने और पेड़ों से झूलने पर सवाल खड़े किए थे। विभाग का कहना था कि झूलते तारों से निकलने वाली चिंगारी जंगलों में आग लगने का कारण बन रही है।
कोट
जुलकिया में पेड़ों से तार बांधने का मामला संज्ञान में नहीं है। मौका मुआयना किया जाएगा। पेड़ों पर तार बंधे होंगे तो हटवाए जाएंगे।
मो. अफजाल ईई यूपीसीएल बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed