{"_id":"664f9b69d50c00dcd4060814","slug":"electricity-supply-disturbed-from-three-days-in-mankot-bageshwar-news-c-231-1-shld1001-106701-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मनकोट में तीन दिन और देवलधार में चार दिन से बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मनकोट में तीन दिन और देवलधार में चार दिन से बत्ती गुल
Fri, 24 May 2024 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 24 May 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली न होने से दोनों इलाकों के 145 परिवार परेशान
बागेश्वर। छाती-मनकोट क्षेत्र में पिछले तीन दिन से तो देवलधार क्षेत्र में चार दिन से बिजली की आपूर्ति बाधित है। बिजली न होने से लोग परेशान हो गए हैं। लोगों को बगैर बिजली के रात काटनी पड़ रही है। मनकोट क्षेत्र में बिजली न होने से करीब 80 परिवार तो देवलधार और आगर में 65 परिवार प्रभावित हुए हैं।
छाती-मनकोट क्षेत्र में मंगलवार से बिजली नहीं है। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने से इलाके में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया था। बिजली न होने से लोगों को रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों के फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बिजली व्यवस्था बहाल न होने से लोगों में रोष बना हुआ है।उधर, देवलधार आगर में सोमवार को आंधी-तूफान से चार बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। बिजली न होने से 65 परिवार प्रभावित हो गए हैं। लोगों को फोन चार्ज करने के लिए अन्यत्र जाना पड़ रहा है।
कोट -बृहस्पतिवार को टीम को ट्रांसफार्मर के साथ मनकोट भेजा गया है। ट्रांसफार्मर बदलने कार्य किया जा रहा है। देवलधार में क्षतिग्रस्त पोलों को ठीक करने की कार्यवाही गतिमान है। दोनों क्षेत्रों की बिजली बहाल कर दी जाएगी। -आनंद खोलिया, एसडीओ, यूपीसीएल बागेश्वर